गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तमिलनाडु : चार दिनों में भारी वर्षा की आशंका

चेन्नई। तमिलनाडु के कुछ जिलों के कई स्थानों में अगले चार दिनों के दौरान भारी वर्षा होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केन्द्र ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी क्षेत्रों में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है और फिर यह अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम की ओर तमिलनाडु और अगले 4 दिनों के दौरान केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी तट की ओर बढ़ने के अनुमान हैं।
आईएमडी ने बताया कि तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराइकाल में आज से 13 नवंबर तक हल्की से मध्यम या भारी वर्षा होने के आसार हैं या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। यहां हवा की गति 45 से 55 किमी प्रति घंटे तक चलने के अनुमान हैं और अगले चार दिनों तक दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन क्षेत्र और तमिलनाडु के साथ-साथ 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्री तटों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *