चेन्नई : तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के मंजाकुप्पम के पास थझानगुडा में मंगलवार को छह सदस्यीय गिरोह ने एक महिला पंचायत अध्यक्ष के पति की दिनदहाड़े हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान गुंडू उप्पलवाडी पंचायत के अध्यक्ष शांति (40) के पति जे.मथियाझागन (45) के रूप में हुई है। मृतक मथियाझागन मंजाकुप्पम में एक मंदिर में पूजा करने के बाद घर जा रहे थे, तभी छह सदस्यीय मोटरसाइकिल सवार गिरोह ने उन्हें रोक लिया और उन पर घातक हथियारों से हमला कर दिया।
मथियाझागन अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागे लेकिन गिरोह ने उसका पीछा किया और उन्हें मार डाला। मथियाझागन के पूरे शरीर पर कई घाव लगे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके से फरार होने के पहले हत्यारों ने उनकी पहचान मिटाने के लिए उसके चेहरे क्षत-विक्षत कर दिया। हत्या में काम में ली गयी हंसिया वहीं छोड़ दिया। हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गईं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हत्या के सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों से जुड़ी पिछली दुश्मनी को हत्या का कारण माना जा रहा है। शांति और गुंडू उप्पलवाडी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मसिलामणि ने हाल के स्थानीय निकाय चुनावों में पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था, जिसमें शांति को विजेता घोषित किया गया था।
तमिलनाडु : पंचायत अध्यक्ष के पति की हत्या
