गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तमिलनाडु : स्कूलों की छुट्टियां सात जून तक बढ़ी

चेन्नई : तमिलनाडु के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के हालात को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां सात जून तक बढ़ा दी गई हैं। स्कूली शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी ने शुक्रवार को तिरुचि में मीडिया को बताया कि तमिलनाडु राज्य बोर्ड के पाठ्यक्रम का पालन करने वाले स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद कक्षा 1 से 12 तक एक जून की बजाय सात जून से खुलेंगे। उन्होंने कहा कि मौसम कार्यालय ने भविष्यवाणी की है कि 05 जून के बाद गर्मी कम हो जाएगी। इससे पहले, स्कूल शिक्षा विभाग ने घोषणा की थी कि छठी से बारहवीं कक्षा के लिए स्कूल 01 जून एवं कक्षा प्रथम से पांचवीं तक के स्कूल पांच जून को खुलेंगे।
उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग ने कल सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया और उसके अनुसार मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने गर्मी की मौजूदा स्थिति को देखते स्कूलों को सात जून से खोलने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से चेन्नई शहर , उपनगरों और राज्य के कई हिस्सों के लिए तीव्र गर्मी की लहर की स्थिति से जूझ रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *