गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टैंकर और आटो की भिड़ंत : नौ मरे, छह घायल

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुये एक भीषण सड़क हादसे में आटो रिक्शा में सवार नौ यात्रियों की मृत्यु हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी रोहित मिश्र ने बताया कि विक्रमपुर चौराहे पर गैस से भरे टैंकर ने विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।

इस हादसे में आटो रिक्शा में सवार नौ लोगों की मौत हो गयी है जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हुये है। टक्कर के बाद टैंकर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और टैंकर बीच सड़क में पलट गया। उन्होने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *