गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टैंकर-बाइक की भिड़ंत : 2 की मौत, 2 गंभीर

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कुरुद थाना क्षेत्र के ग्राम कुहकुहा के पास आज एक सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, दुर्घटना में मृतक की पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां दोनों का इलाज जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुरूद थाना अंतर्गत कुहकुहा के पास डीजल टैंकर और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई हो गई। बाइक में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे।

मृतकों की पहचान मनहरण लोधी (47) और उनकी बेटी सोहद्रा लोधी (20) के रूप में हुई है। ये लोग आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरतुली के रहने वाले हैं। मृतक मनहरण अपने परिवार के साथ आरंग से धमतरी के नारी गांव रहे जा थे। पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कुरुद पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कुरुद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *