गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग

कश्मीरी पंडित को गोली मारी
बैंक में सिक्योरिटी गार्ड था; पत्नी के साथ बाजार जाते वक्त हमला हुआ

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने अल्पसंख्यक समुदाय के एक सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने आज सुबह अचन पुलवामा निवासी काशीनाथ शर्मा के पुत्र संजय शर्मा के रूप में पहचाने जाने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के एक नागरिक पर उस समय गोलीबारी की जब वह स्थानीय बाजार जा रहा था। पुलिस ने कहा, घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ने एक ट्वीट में कहा,आतंकवादियों ने स्थानीय बाजार के रास्ते में अल्पसंख्यक नागरिक अर्थात् संजय शर्मा पुत्र काशीनाथ शर्मा निवासी / ओ अचन पुलवामा पर गोलीबारी की। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके गांव में सशस्त्र गार्ड था। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *