गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टाटा मोटर्स काे 3764 करोड़ का मुनाफा

मुंबई : वाहन बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनी टाटा मोटर्स ने सितंबर 2023 में समाप्त दूसरी तिमाही में 3764 करोड़ रुपये का सकल शुद्ध लाभ कमाया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 944.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि इस तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 105128.2 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के राजस्व की तुलना में 32.1 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी ने कहा है कि दूसरी छमाही में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है क्योंकि जगुआर लैंड रोवर की बुकिंग बेहतर है। इसके साथ ही व्यावसायिक वाहनों की मांग में तेजी बनी हुयी है और यात्री वाहनों के नये मॉडल उतारे जाने से भी ग्राहकों का आकर्षण बढ़ा है। कंपनी ने कहा कि उसकी लक्जरी यात्री वाहन इकाई जगुआर लैंड रोवर का राजस्व पिछली तिमाही में 30.4 प्रतिशत बढ़कर 6.9 अरब पांउड पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *