गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टाटा पावर रिन्यूएबल को नियोसिम इंडस्ट्री से सौर ऊर्जा परियोजना का ठेका

नई दिल्ली : टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (टीपीआरईएल) ने सोमवार को बताया कि उसे नियोसिम इंडस्ट्री लिमिटेड से महाराष्ट्र में 26 मेगावाट क्षमता के कैप्टिव सौर बिजलीघर के निर्माण का ठेका मिला। टीपीआरईएल टाटा पावर की सहायक कंपनी है और नियोसिम इंडस्ट्रीज आयरन कास्टिंग व विनिर्माण क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है। अनुमानित 5.9 करोड़ यूनिट वार्षिक बिजली पैदा करने की यह इकाई महाराष्ट्र के अहमदनगर के जामखेड में स्थापित की जा रही है और इसके मार्च 2024 तक तैयार हो जाने की उम्मीद है। इससे वार्षिक लगभग 32,500 टन कार्बनडाई आक्साइड उत्सर्जन कम होगा।
टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष खन्ना ने कहा, “जामखेड परियोजना नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ाने की दिशा में एक कदम है।” नियोसिम इंडस्ट्री लिमिटेड के महाप्रबंधक (वाणिज्यिक) विनय मोहता ने कहा, “टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड के साथ हमारी साझेदारी स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों की दिशा में हमारी निरंतर यात्रा में एक बड़ा सहयोग है। यह भारत में कार्बन उत्सर्जन कम करने हरित ऊर्जा क्रांति में हमारा सक्रिय योगदान है।”
टीपीआरईएल की कुल नवीकरणीय क्षमता 7,821 मेगावाट है जिसमें के तहत 3,689 मेगावाट परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। कंपनी की वर्तमान परिचालन क्षमता 4,132 मेगावाट है, जिसमें 3,139 मेगावाट सौर और 993 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *