गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्राओं के साथ छेड़खानी के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा अनुविभाग में स्थित एक शासकीय विद्यालय की तीन कक्षाओं की छात्राओं से कथित तौर पर छेड़खानी के मामले में आज सायं शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।
सेंधवा के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कमल सिंह चौहान ने बताया कि चाचारिया स्थित एक शासकीय विद्यालय के प्राचार्य के शिकायत आवेदन पर अतिथि शिक्षक आवेश खान के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे आज सायं गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि दो महीने पूर्व छात्राओं ने आरोपी शिक्षक पर अश्लील टिप्पणियां करने, चॉक से मारने और छेड़खानी की शिकायत की थी। इस पर शिक्षक को समझाइश देकर उस कक्षा से हटा कर दो अन्य कक्षाओं में पीरियड लेने भेजा जाने लगा था।
इसके बावजूद शिक्षक की अश्लील गतिविधियां जारी रही और आज इसकी सूचना मिलने पर चाचरिया पुलिस चौकी की प्रभारी जानी चारेल को वहां भेजा गया। महिला पुलिस अधिकारी के वहां पहुंचने पर छात्राओं ने उनसे खुलकर चर्चा की और अपनी तकलीफ बतायी। प्राचार्य की शिकायत के उपरांत शिक्षक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *