गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शिक्षिका ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में भुसावर थाना क्षेत्र के गांव छौंकरवाड़ा कलां में एक सरकारी शिक्षिका द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका सपना बंसल 35 शिक्षा विभाग में बंशी पहाड़पुर स्थित विद्यालय में सेकेंड ग्रेड टीचर के पद पर कार्यरत थी। सपना ने शुक्रवार अपराह्न अज्ञात कारणो के चलते अपने पुराने मकान में फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
घटना की सूचना पर भुसावर सीओ निहाल सिंह शेखावत एवं भुसावर थाना अधिकारी मदन लाल मीणा ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का जायजा लेते ग्रामीणों के सहयोग से फंदे पर झूलती युवती के शव को भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर युवती का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *