गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में शिक्षक की मृत्यु

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में एक शासकीय शिक्षक की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सीमा के बीजासन क्षेत्र में कल एक जीप वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया जिसके चलते 40 वर्षीय शिक्षक कैलाश बर्डे की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य घायल हो गये। घायलों को शासकीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक शिक्षक बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित एक शासकीय स्कूल में पदस्थ थे व क्षेत्र के अंजनगांव के निवासी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *