गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जौनपुर में अध्यापिका ने फांसी लगायी

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अध्यापिका ने पति से विवाद होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रयागराज मनफोडगज निवासी नितिमा केसरवानी (40) आईटीआई जलालपुर में शिक्षिका के पद पर तैनात थी। बुधवार सुबह उनका शव कमरे में रस्सी के सहारे लटका मिला। जिस समय मौके पर पुलिस पहुंची है इस समय उनके मोबाइल पर वीडियो कॉल उनके पति के मोबाइल पर लगा हुआ था, देर रात पति पत्नी दोनों के बीच बात विवाद होता रहा , दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। इनकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी और इनका पति पीलीभीत में अध्यापक है।
आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि पैसे के विवाद को लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद हुआ करता था। इसलिए कि मृतका के पिता की तबीयत ज्यादा खराब चल रही थी और वह अपनी तनख्वाह का पैसा माता पिता के ऊपर खर्च कर रही थी। देर रात पति से विवाद होने के बाद नीतिमा ने फांसी लगाते समय वीडियो कॉल लगाकर अपने पति को दिखाया कि वह उसकी प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्महत्या कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *