नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में ग्रुप-डी और सी और सहायक शिक्षकों की अवैध भर्ती के आरोप में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
केंद्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुब्रत सामंत रॉय, कौशिक घोष, साहिद इमाम, एस.के. अली इमाम, अब्दुल खालेक और चंदन मंडल के रूप में हुई है।
सीबीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक पकड़े गए आरोपी विभिन्न उम्मीदवारों से धन संग्रहित करने वाले नेटवर्क का हिस्सा थे और पश्चिम बंगाल के विभिन्न विद्यालयों में अयोग्य और गैर-सूचीबद्ध उम्मीदवारों को रोजगार की सुविधा प्रदान करते थे। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
शिक्षक भर्ती घोटालाः सीबीआई ने 6 को किया गिरफ्तार
