गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने पर शिक्षक निलंबित

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में छात्राओं को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्य शिक्षा अधिकारी बारामूला बलबीर सिंह ने एक शिकायत के बाद राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शटलू रफियाबाद में कार्यरत शिक्षक ओवैस नंदा को निलंबित कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच के लिए बारामूला के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के नेतृत्व में एक समिति गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *