- ड्यूटी कर चाल्या सरकारी, म्हाने याद सतावेगी थारी
- शिक्षक दिवस से पहले शिक्षक ने कहा अलविदा
- विद्यालय के शिक्षक समेत छात्राएं हुई भावुक
- विद्यालय में एसएस अध्यापक कृष्ण कुमार यादव हुए सेवानिवृत्त
- विद्यालय शिक्षक स्टॉफ सदस्य सहित प्राचार्य ने की प्रशंसा
- मुख्य अतिथि डाॅ. अनिता तंवर ने विदाई समारोह को बताया प्रसन्नता का पल
- राजकीय विद्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित
कपिल शर्मा | गौरवशाली भारत
हरियाणा | जिला महेंद्रगढ़ के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र नाँगल चौधरी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य बिंदु पीजीटी सोशल सांइस सेवानिवृत्त अध्यापक कृष्ण कुमार यादव रहे। इस अवसर पर एसएस अध्यापक सेवानिवृत्त श्री कृष्ण कुमार यादव द्वारा विद्यालय में दिए गए योगदान और सहयोग की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में शाखा नाँगल चौधरी भारत विकास परिषद अध्यक्ष रविन्द्र चौधरी और साथ ही कई गणमान्यजन एवं स्कूल स्टॉफ द्वारा फूल मालाओं एवं विद्यालय स्मृति चिन्ह से सेवानिवृत्त अध्यापक को सादर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनीता यादव और बीआरसी सूरत सिंह यादव को भी आंमत्रित किया गया था। लेकिन, आकस्मिक एक दिन पूर्व ‘विधिक साक्षरता’ बैठक निर्धारित होने से शिक्षा अधिकारी सेवानिवृत्ति समारोह से वंचित रहे।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही पेशकश
इस विशेष समारोह में मुख्य अतिथि स्वरूप राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अनिता तंवर शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्राचार्य महावीर सिंह चंदेला ने की। साथ ही मंच संचालन का दायित्व इतिहास प्रवक्ता मुख्तियार सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त सम्मान समारोह करीब ढाई घंटे से अधिक चला जिसमें छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं की कई बालिकाओं ने लोक नृत्य, रागिनी एवं विदाई संबोधन प्रस्तुत किया।

समारोह में मंच पर भावविभोर खुशी से झूमें शिक्षक लगाए ठुमके
इसमें टीजीटी हिंदी अध्यापक रामस्वरूप द्वारा एक रागिनी (नहड़ा) प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी को आनंदित किया और उनके द्वारा भावुक शब्दों ने सभी का दिल जीत लिया। इस घड़ी में भावविभोर होते हुए चेयर से उठकर पीजीटी हिंदी अध्यापक जिलेसिंह एवं अन्य अध्यापक मंच पर जमकर नृत्य एवं ठुमकों सहित झूमते हुए नज़र आए। इस दौरान सेवानिवृत्त एसएस अध्यापक कृष्ण कुमार यादव स्वमं सीट से उठकर उनका अभिवादन किया। साथ ही विद्यालय के अध्यापक भी सेवानिवृत्त श्री यादव को भारी मन से विदाई देते हुए स्टेज पर खुशी जताई।

समूह में सम्मिलित 8 छात्राओं की रही विशेष प्रस्तुति
इस समारोह में समूह में सम्मिलित आठ छात्राओं द्वारा मंच प्रस्तुति में मुख्य आकर्षण का केंद्र बारहवीं-सी की छात्राओं में मुकेश, एकता, विजेता, रिंकू यादव और कक्षा बारहवीं- बी से गायत्री, चंपा, प्रिया, कुमकुम द्वारा प्रस्तुत किया गया रागिनी (नहड़ा) रहा। जिसके प्रमुख अंश ‘ड्यूटी कर चाल्या सरकारी, म्हाने याद सतावेगी थारी’ पर संमा बाँधते हुए छात्राओं ने सभी शिक्षकों को भावुक कर दिया। राजनीति प्रवक्ता शीशराम जीन्दड़ ने गौरवशाली भारत को जानकारी देते हुए बताया कि, इस विशेष कार्यक्रम को लेकर उन्होंने पूर्व सुनियोजित तैयारियां करवाई थी। लेकिन, आकस्मिक मिटिंग के चलते वह स्वमं भी समारोह से वंचित रहे। हालांकि, उन्होंने कहा- सेवानिवृत्त अध्यापक के गृह निवास पहुंचकर उन्होंने जलपान किया। साथ ही उनको बधाई दी।
मुख्य अतिथि ने विदाई पल की बताई महत्वता
वहीं, विद्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि स्वरूप शामिल होते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अनिता तंवर ने समारोह को संबोधित किया। उन्होंने मंच से अपने संबोधन में विदाई की घड़ी पर प्रकाश डालते हुए सेवानिवृत्ति को खुशनुमा पल बताया और ‘ड्यूटी कर चाल्या सरकारी, म्हाने याद सतावेगी थारी’ छात्राओं द्वारा प्रस्तुति की सराहना की। और कहा- जैसे जन्म के साथ स्वर्ग तिथि निश्चित हो जाती है। ठीक उसी प्रकार सरकारी कर्मचारी की ज्वाइनिंग से लेकर रिटायर्मेंट निश्चित हो जाती है। उन्होंने विदाई समारोह को एक अविस्मरणीय और प्रसन्नता का पल बताया।
सेवानिवृत्त एसएस अध्यापक ने कई स्कूलों में दी सेवाएं
गौरवशाली भारत को जानकारी उपलब्ध कराते हुए विद्यालय में इतिहास प्रवक्ता मुख्तियार सिंह ने बताया कि, रिटायर्ड एसएस प्राध्यापक कृष्ण कुमार यादव का शिक्षा क्षेत्र में 28 वर्षों का कार्यकाल रहा। सबसे पहले श्री यादव ने ग्राम अमरपुरा राजकीय विद्यालय से शुरुआत की। इसके बाद ग्राम बनियारी, बाछौद, मंडाना, सिरोही बहाली, कांवी और नाँगल चौधरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चार वर्ष तक सेवा दी। इस दौरान श्री यादव ने विद्यालय में मंच का निर्माण करवाया। साथ ही छात्राओं को समय-समय पर कार्यक्रमों में पारितोषिक स्वरूप पुरस्कार प्रदान कर छात्राओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह पर भी एसएस अध्यापक ने बच्चों को पारितोषिक स्वरूप इकतीस सौ रुपये नकद राशि से सम्मानित किया।
परिवार परिजनों ने सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं
सेवानिवृत्त एसएस अध्यापक कृष्ण कुमार यादव के रिटायर्मेंट प्रोग्राम पर उनकी धर्मपत्नी मुन्नी देवी ने उनके रिटायर्मेंट को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उनकी भतीजी यवनीत भी अपने ताऊजी की रिटायर्मेंट को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके द्वारा छात्राओं को शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अनुकरणीय योगदान और सहयोग कार्यों की सराहना की। विद्यालय में आयोजित सेवानिवृत्त सम्मान समारोह में उनके पुत्र प्रवीण कुमार और पुत्रवधु प्रेरता भी शामिल हुई। साथ ही अध्यापक के अनुज भ्राता सुरेंद्र कुमार, सतीश कुमार सहित अन्य परिजनों ने भी उनको सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य शुभकामनाएं दी।
शिक्षा क्षेत्र में विद्यार्थियों की सफलता की तमन्ना लिए शिक्षक प्रयासरत
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सभी शिक्षक शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की सफलताओं को लेकर प्रतिबद्ध हैं। गौरवशाली भारत से बातचीत में टीजीटी संस्कृत अध्यापक राधेश्याम शास्त्री ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष कक्षा 6 से 8 तक की जरूरतमंद छात्राओं को शैक्षणिक साम्रगी और जूते-जुराब मुहैया करवाते हैं। वहीं सेवानिवृत्त पीजीटी इंग्लिश अध्यापक देवेन्द्र वर्मा भी इस समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भी छात्राओं को सर्द ऋतु के गर्म स्टाइलिश हाई नेक स्वेटर उपलब्ध कराएं हैं। इस कड़ी में कई ऐसे अध्यापक बताए गए जिन्होंने अपने निजी वेतन से छात्राओं की मदद करते हैं। साथ ही पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। सेवानिवृत्त एसएस अध्यापक कृष्ण कुमार यादव ने भी अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय में मंच का निर्माण करवाया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालय में अध्ययन कर रही जरूरतमंद छात्राओं के लिए शैक्षणिक साम्रगी उपलब्ध करवाई। फिलहाल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीएम श्री योजना के अन्तर्गत है।
विद्यालय के शिक्षक सहित प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं
सेवानिवृत्त एसएस अध्यापक कृष्ण कुमार के कार्यकाल के बारे में बताते हुए विद्यालय प्राचार्य महावीर सिंह चन्देला ने गौरवशाली भारत से बातचीत में बताया कि, विद्यालय में सभी कार्यक्रम उत्सव स्वरूप मनाए जाते हैं। जिसमें सभी शिक्षकों की एकता झलकती है। श्री चंदेला ने सेवानिवृत्त अध्यापक द्वारा उपलब्धियों की सराहना की। साथ ही उन्होंने उनके द्वारा नव निर्मित विद्यालय मंच को यादगार स्वरूप उम्दा कार्य बताया। इस विशेष समारोह में कई राजकीय विद्यालयों के शिक्षक और प्राचार्य भी शामिल हुए। जिनमें नियामतपुर स्कूल के प्राचार्य प्रथ्वी राज रावत ने भी सेवानिवृत्त अध्यापक की सराहना की और उज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान ग्राम मेघोत हाला राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से पहुंचे प्राचार्य प्रेम सिंह भी मंच पर सेवानिवृत्त अध्यापक को सम्मानित किया।
समारोह में शामिल विद्यालय स्टाॅफ़ सदस्य ने दी शुभकामनाएं
पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समस्त स्टाॅफ़ सदस्यों ने सेवानिवृत्त अध्यापक को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। जिनमें बीएंडडब्ल्यू अनुदेशिका मंजू, पीसीए अनुदेशिका गरिमा चौधरी, अनुदेशिका जेबीटी मोनिका, जेबीटी सुषमा यादव, पीजीटी कंप्यूटर साइंस रचना यादव, कंप्यूटर टीचर सुषमा यादव, पीजीटी इकोनॉमिक्स कुमारी ज्योति, जेबीटी योगिता यादव, एल.ए. अनीता, पीजीटी इंग्लिश सावित्री, पीजीटी फाइन आर्ट अंजू यादव, पीजीटी केमेस्ट्री निशा शर्मा, पीजीटी केमेस्ट्री वंदना, पीजीटी बायोलॉजी दया शर्मा, टीजीटी गृह विज्ञान प्रमीला, पीजीटी गृह विज्ञान मनीषा यादव, पीजीटी संस्कृत तृप्ति, पीजीटी इतिहास प्रवक्ता मुख्त्यार सिंह, राजनीति विज्ञान प्रवक्ता शीशराम जीन्दड़, गणित अध्यापक सुरेश कुमार, पीजीटी ओएसएस (एच) करतार सिंह, टीजीटी संस्कृत राधेश्याम शास्त्री, टीजीटी हिंदी रामस्वरूप, कृषि विभाग सुरेंद्र यादव, टीजीटी राकेश शर्मा, पीजीटी भूगोल रघुवीर सिंह, पीजीटी हिंदी जिले सिंह, लिपिक जसवंत यादव, पीजीटी गणित अभय सिंह, पीजीटी भूगोल सुदेश यादव, पीजीटी बायोलॉजी दीपक यादव, डीपीई अशोक यादव, पीटीआई अशोक, पीजीटी फिजिक्स संगीत शर्मा, पीजीटी हिंदी अशोक, सेवादार विनोद कुमार, चौकीदार शीशराम एवं अन्य स्वजन समारोह के साक्षी रहे।
