गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भ्रष्टाचार के आरोप में तकनीकी सहायक गिरफ्तार

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शनिवार को विकास खण्ड मड़ावरा की ग्राम पंचायत रमगढ़ा में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार करने के मामले में फरार चल रहे तकनीकी सहायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गिरार दलबल के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में घूम रहे थे, इसी दौरान उन्हें फरार चल रहे मध्य प्रदेश के जिला निवाड़ी निवासी परशुराम पुत्र बिहारीलाल को गिरार के पास देखा व गिरफ्तार कर लिया।
ग्राम पंचायत रमगढ़ा में तत्कालीन खण्ड विकास अधिकारी दीपेन्द्र पाण्डेय द्वारा थाना गिरार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में अनियमिततायें करते हुए भ्रष्टाचार किया गया है, जिस मामले में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव सहित तकनीकि सहायक के विरूद्ध धारा 420, 467, 468, 409, 471, 120बी के तहत मामला दर्ज किया गया था।
थानाध्यक्ष गिरार ने बताया कि तकनीकी सहायक को गिरफ्तार कर लिया गया है व बचे हुए अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *