गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीनगर में किशोरी से दुष्कर्म

आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का राजधानी श्रीनगर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इकबाल शेख (46) पर अपने रिश्तेदार की एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप है। उन्होंने बताया आरोपी मोहम्मद कुपवाडा जिले कंठपोरा निवासी है, जो वर्तमान में श्रीनगर में पम्पोश कॉलोनी में रह रहा है और उसे कथित तौर पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
श्रीनगर पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “आरोपी नाबालिग किशोरी का रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में श्रीनगर में यह दूसरी दुष्कर्म की घटना है। पहली घटना में बुधवार को श्रीनगर में एक युवक (22) को एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ सफाकदल थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *