भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलियां थाना क्षेत्र के आरोली के रसदपुरा ग्राम में शुक्रवार को एक किशोर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल राम सिंह ने बताया कि गांव में ई मित्र पर काम करने वाला मुकेश गाडोलिया (17) ने अपने घर के नजदीक ही स्थित अपने मामा के प्राइवेट स्कूल में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। मुकेश आठवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ था।
घटना की जानकारी परिजनों को किशोर के सुबह घर से बाहर जाने के देर बाद तक घर नहीं पहुंचने पर तलाश करने पर लगी। वह घर के पास ही स्थित मामा के स्कूल में एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने जब किशोर फांसी के फंदे पर लटका देखा तो चित्कार फूट पड़ी। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच पड़ौसियों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने पिता लालूराम की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया गया।
किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
