गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में गुरूवार को तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। कोतवाली तालबेहट क्षेत्रांतर्गत ग्राम चुरावनी निवासी रामनिवास का 10 वर्षीय पुत्र अरुण आज गुरुवार को दोस्तों के साथ तालाब में उतरकर खेल रहा था, तभी अचानक वह गहरे पानी की ओर चला गया, जब वह काफी देर तक वापिस नहीं आया तो उसके साथियों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन तालाब पर आये, लेकिन अरूण का कोई पता नहीं चला, तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक अरूण का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *