मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक किशोर की नहाते समय चंबल नदी में डूबने से मौत हो गयी है। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पंद्रह घण्टे की मशक्कत के बाद आज किशोर के शव को नदी से खोज निकाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम मुकुन्दी पूरा निवासी आकाश धाकड़ (17) कल अपने एक दोस्त के साथ चंबल के करजोनी घाट पर बाबू बाबा के दर्शन करने गया था और उसी दौरान वह चंबल में नहाने चला गया। काफी देर तक जब वह वापिस नहीं लौटा तो दोस्त ने नदी पर जाकर उसकी तलाश की तो नदी किनारे उसके कपड़े रखे दिखाई दिए लेकिन उसका कोई पता नही चला। दोस्त ने परिजनों को खबर दी की आकाश नदी में डूब गया है।
परिजन चिंनोनी थाना पुलिस को लेकर करजोनी घाट पहुंचे। पुलिस ने मुरैना से एसडीआरएफ की टीम बुलाकर किशोर की तलाश में चंबल नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन किया, लेकिन कल रात्रि हो जाने के कारण नदी में किशोर का शव नहीं मिला था। आज सुबह फिर से एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और काफी मशक्कत के बाद टीम ने शव नदी से खोज निकाला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के डूबने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।
नदी में डूबने से किशोर की मौत
