कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मोहब्बत पइन्सा थाना क्षेत्र के रामसहायपुर गांव में आज एक किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उप अधीक्षक अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि रामसहाय पुर गांव की राधा (18) गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग था और वहउसी युवक के साथ शादी करना चाहती थी लेकिन उसके घर के लोग तैयार नहीं थे। इसी बात को लेकर वह तनाव में रहती थी।
उसने आज पुलिस डायल 112 को फोन करके बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही है लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही राधा ने कमरे में फांसी लगा ली थी और इस कारण उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है ।
किशोरी ने लगायी फांसी
