गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किशोरी की गला रेतकर हत्या

पुलिस बोली- प्रेम प्रसंग में वारदात
काकोरी (लखनऊ)। लखनऊ के दुबग्गा में शुक्रवार की सुबह सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक किशोरी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। अपने घर से शौच के लिए निकली किशोरी का शव पड़ोसी के खेत पर झाड़ियों के बीच मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए है। डीसीपी ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की बात कही है।
जेहटा के मौरा खेडा गांव में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे नाबालिग कविता रावत (17) शौच के लिए घर से निकली थी। सुबह घना कोहरा था। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो पड़ोसी छोटेलाल के खेत मे उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। शव देखते ही कोहराम मच गया।
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर डीसीपी राहुल राज के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी मौके पर पहुंचे। डीसीपी राहुल राज ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग की चाकू से गला रेतकर हत्या की गई है। मौके से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *