प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली पट्टी क्षेत्र में बुधवार भोर एक किशोरी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कठार गांव निवासी चंद्रभान सिंह की पुत्री करिश्मा (19) की आज भोर चार बजे घर के पिछवाड़े से लगभग 100 मीटर दूरी पर स्थित खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो हत्या करने वाला भाग निकला। मौके पर गोली का एक खोखा भी मिला। घर वाले करिश्मा के शव को घर लाए और घटना की सूचना पुलिस को दी।
करिश्मा की शादी 25 जून को मोहनगंज क्षेत्र के कटरा इंद्रकुवर गांव में राकेश सिंह के साथ तय थी। किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस जांच में लगी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने कहा है कि जल्द ही हत्या का खुलासा करके हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। किशोरी के मंगेतर के बयान के बाद ही कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
किशोरी की गोली मार कर हत्या
