गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किशोर की गला रेत कर हत्या

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र में रविवार को एक खेत में अज्ञात किशोर का सिरविहीन शव मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि कलवारी थाना क्षेत्र के संगरिया गांव के समीप लगभग 16 वर्षीय अज्ञात किशोर का शव बरामद किया गया है। युवक का सर शव से अलग है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव कहीं और से लाकर यहां फेंका गया है। जांच पड़ताल के लिए टीम गठित कर दी गई है, शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। उन्होने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *