चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (वीबी) ने राज्य में अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान तहसील कार्यालय, तलवंडी साबो, जिला बठिंडा में तैनात क्लर्क हरजीत सिंह को 4500 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि बठिंडा जिले के जगराम तीरथ गांव के गुरसेवक सिंह की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उपरोक्त लिपिक ने उनके विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में 10,000 रुपये की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके अनुरोध पर सौदा 6,000 रुपये में तय किया गया है और आरोपी रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 1,500 रुपये पहले ही ले चुके थे और शेष पैसे की मांग कर रहे थे।
प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा रेंज की वीबी यूनिट ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद जाल बिछाया है और आरोपी को दो आधिकारिक गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किस्त के रूप में 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से काला धन बरामद कर लिया गया है। इस संबंध में विजिलेंस थाने बठिंडा में उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच चल रही है।
तहसील क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
