गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल संभागायुक्त बीएस जामोद ने आज शहडोल कलेक्टर के प्रतिवेदन पर प्रभारी तहसीलदार जैतपुर मुनेश्वर प्रसाद विराट को उनके पद से निलंबित कर दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार तहसीलदार को निर्वाचन कार्य में जिस स्थान पर नियुक्त किया गया था, वे जांच के दौरान लापता थे। जब उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया तो वे अपनी अनुपस्थिति का ठोस और उचित कारण नहीं बता सके। इस पर कलेक्टर शहडोल के प्रतिवेदन पर कार्रवाई करते हुए कमिश्नर शहडोल ने तहसीलदार को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *