हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कोमरमभीम आसिफाबाद, मनचेरियल, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, महबुबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, रंगारेड्डी, विकाराबाद और महबूबनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने का अनुमान जताया गया है। तेलंगाना में 14 से 20 अगस्त तक कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून कमजोर रहा है। दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।
