गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हैदराबाद के लिए नयी मेट्रो परियोजना का निर्माण करेगी तेलंगाना सरकार

हैदराबाद : तेलंगाना की के चंद्रशेखर राव सरकार ने हैदराबाद शहर की भविष्य की यातायात व्यवस्था की जरूरत को देखते हुए 31 किलोमीटर के नए मेट्रो रेल नेटवर्क के निर्माण की योजना बनाई है जिस पर 6250 करोड़ रुपये का व्यय होने का अनुमान है। मुख्यमंत्री श्री राव नौ दिसंबर को इस परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह मेट्रो..बायोडायवर्सिटी जंक्शन से होते हुए काझागुड़ा रोड से होते हुए आउटर रिंग रोड पर नानक रामगुड़ा जंक्शन को छूती हुई जाएगी।
मंत्री कार्यालय से संबद्ध अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार 6,250 करोड़ रुपये की लागत से कुल 31 किलोमीटर लंबी इस मेट्रो परियोजना का निर्माण करेगी। कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां इस मार्ग पर अपने कार्यालय बना रही हैं। अधिकारी ने बताया कि वैश्विक शहर बन चुके हैदराबाद की भविष्य की परिवहन जरूरतों को पूरा करने के लिए मेट्रो परियोजना (एयरपोर्ट एक्सप्रेस हाई वे) को शहर के किसी भी हिस्से से कम से कम समय में शमशाबाद हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए डिजाइन किया गया है। दुनिया के सभी प्रमुख मेट्रो शहरों में एयरपोर्ट तक मेट्रो रेल की सुविधा भी है। सरकार के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली इस मेट्रो परियोजना को विश्व स्तरीय निवेश के साथ बड़े पैमाने पर विस्तार कर रहे हैदराबाद शहर में यातायात की भीड़ को देखते हुए बनाया जा रहा है।
इस परियोजना में मेट्रो को हवाई अड्डे से जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता बन गया है। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार मेट्रो परियोजना के कारण हैदराबाद और अधिक निवेश का गंतव्य बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद शहर में दिन-प्रतिदिन के यातायात से निपटने और बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री राव के निर्देश पर राज्य सरकार कई परियोजनाओं, फ्लाईओवरों, लिंक सड़कों और अन्य सड़क प्रणालियों को मजबूत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *