गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना विस का बजट सत्र आठ फरवरी से

हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र आठ फरवरी से शुरू होगा। यह जानकारी राज्य सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री पोंगुलती श्रीनिवास रेड्डी और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्री (आईटी) एवं उद्योग मंत्री डी श्रीधर बाबू ने रविवार रात संवाददाता सम्मेलन में दी। मंत्रिद्वय ने बताया कि कैबिनेट ने राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दे दी है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान कार्यान्वयन के लिए निर्धारित दो महत्वपूर्ण गारंटियों का भी उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि राज्य जातिगत जनगणना कराएगा। कैबिनेट ने एक साथ केंद्र सरकार के राजपत्र के अनुरूप टीएस के स्थान पर टीजी को बहाल करने का निर्णय लिया है। इस परिवर्तन के लिए दिशानिर्देश जल्द ही तैयार किए जाएंगे। उन्होंने ‘जय जय हो तेलंगाना’ को राज्य के आधिकारिक गान के रूप में नामित किये जाने का संकेत देते हुए हितधारकों के सहयोग से एक नया राज्य प्रतीक डिजाइन करने की योजना का भी उल्लेख किया।
उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने कोडंगल क्षेत्र विकास प्राधिकरण की स्थापना को आधिकारिक तौर पर अधिसूचित कर दिया है। मंत्रियों ने कहा कि 65 सरकारी आईटी केंद्रों को उन्नत प्रौद्योगिकी केंद्रों में बदलने निर्धारित किया गया हैं। कैबिनेट ने इन सेंटरों में कई नए कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट ने उच्च न्यायालय के भगवन का निर्माण करने के लिए 100 एकड़ जमीन आवंटित करने को मंजूरी दे दी है। मंत्रियों ने कहा कि कैबिनेट ने दोषियों को सजा में छूट देने के लिए दिशानिर्देश तैयार करने को अधिकृत कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *