कटक : जीएमआर समूह के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी तेलुगु योद्धा 24 दिसंबर को कटक के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मुंबई खिलाड़ियों के खिलाफ अपने अल्टीमेट खो-खो सीजन 2 अभियान की शुरुआत करेगी। सीजन 1 के शीर्ष डिफेंडरों में से एक प्रतीक वायकर इस सीजन में तेलुगु योद्धा की कप्तानी संभालेंगे। पहले सत्र में उपविजेता रहे योद्धाओं की नजरें इस सत्र में खिताब जीतने पर टिकी होंगी। तेलुगु योद्धा मुंबई के खिलाफ पहले दिन का दूसरा गेम खेलेंगे।
ऑलराउंडर प्रतीक वायकर की अगुआई वाली तेलुगु योद्धा टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जिसके कोच अनुभवी विकास हैं। प्रतीक के डिप्टी की भूमिका निभाने वाले मिलिंद चावडेकर को पिछले सीजन के शीर्ष ऑलराउंडरों में से एक अरुण गुंकी और स्टार डिफेंडर अवधूत पाटिल का भी समर्थन मिलेगा जो सीजन 1 से टीम के साथ बने हुए हैं।
वायकर ने कहा, “ हम इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम रोमांचित हैं कि यह आखिरकार आ गया है। हम आत्मविश्वास से भरे हैं और आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हैं। अब हम सिर्फ मैदान पर उतरने के लिए उत्सुक हैं। हम अपने शुरुआती मैच में मजबूत प्रदर्शन क लेकर आश्वस्त हैं।”
तेलुगु योद्धा, सीजन 1 से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सीजन एक में वे अधिकांश विभागो में सबसे आगे थे, जिसमें सबसे अधिक टीम कुल अंक (759),उच्चतम टीम अटैकिंग पॉइंट (593), उच्चतम टीम डिफेंडिंग पॉइंट (120) और उच्चतम टीम ऑल-आउट (6) शामिल हैं, जो सीजन 2 के लिए एक नई लुक टीम के साथ प्रशंसकों को रोमांचित करने की उम्मीद से रविवार रात मैट पर उतरेंगे।
तेलुगु योद्धा कललिपुनमुखी और सौरभ अडवकर की अगुआई में पूरी तरह से नए आक्रमण के साथ मैदान पर उतरेगी। रक्षात्मक लाइनअप की अगुआई अनुभवी अवधूत पाटिल और प्रसाद राडे करेंगे जबकि आलराउंडर अरूण गुंकी, कप्तान प्रतीक वायकर और उपकप्तान मिलिंद चावडेकर के कंधों पर लय बरकरार रखने की जिम्मेदारी होगी।
मुंबई खिलाड़ी के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे तेलगू योद्धा
