गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केलांग में शून्य से छह डिग्री नीचे तापमान

शिमला : हिमाचल प्रदेश में आज तड़के राज्य में शीतलहर तेज हो गई और केलांग (लाहौल स्पीति) में रात का तापमान शून्य से छह डिग्री नीचे दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि जनजातीय और हिमरेखा क्षेत्र में शीत लहर की स्थिति तेज हो गई है क्योंकि केलांग का न्यूनतम तापमान छह डिग्री और सामान्य से दो डिग्री कम है।
रात का तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे गिरने के बाद मलिंग नाला में झरना जम गया। पर्यटन स्थल मनाली में तापमान शून्य से 0.8 डिग्री नीचे, कल्पा में 0.6 डिग्री, नारकंडा में 2.5 डिग्री, ऊना में 2.9 डिग्री, मंडी में तीन डिग्री, सोलन में 3.7 डिग्री, कुफरी में 4.7 डिग्री, उना में पांच डिग्री, डलहौजी में छह डिग्री और शिमला में 5.6 डिग्री, हवाई अड्डे जुब्बरहटी और धर्मशाला में आठ डिग्री तापमान रहा। मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *