गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस्ती मण्डल में बारिश और ओलों से गिरा तापमान, ठंड बढ़ी

बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती मण्डल के तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संतकबीर नगर में रविवार को तूफानी हवाओं के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आ गयी , जिससे ठंड बढ़ गयी साथ ही जन-जीवन प्रभावित हो गया।
मौसम विभाग के सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि बारिश और ओला पड़ने से मौसम एक बार फिर बदल गया है, ठंडक बढ़ गयी है। हल्की-हल्की बारिश का सिलसिला 04 मार्च तक चलता रहेगा। घने बादलों की स्थिति का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।बस्ती मण्डल के बस्ती, सिद्धार्थनगर तथा संतकबीर नगर में ओला पड़ने से आमचना, सरसों,आलू, गोभी, हरी धनिया सहित अन्य फसलें प्रभावित हो गयी है।
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज तथा बांसी तहसील क्षेत्र में मूसलाधार बारिश शाम तक हुई है तथा बस्ती और संतकबीर नगर में रूक-रूक कर बारिश हो रही है तथा तेज हवा भी चल रही है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना जतायी है। बदलते मौसम को देखते हुए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ़ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि बारिश के पानीसे भीगने से बचें बहुत ही जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *