गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में तापमान गिरा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में रात में आसमान साफ रहने और दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण तापमान में गिरावट शुरू हो गयी।
मौसम विभाग ने लाहौल-स्पीति, चंबा कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और किन्नौर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश या हिमपात की भविष्यवाणी की है, जिससे तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज राज्य के मध्य पहाड़ियों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान या बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है। लाहौल स्पीति जिले के बारिंग हंसा में एक सेंटीमीटर हिमपात हुआ है।
शिमला का न्यूनतम तापमान कल के 14 डिग्री के मुकाबले 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को शिमला का न्यूनतम और अधिकतम तापमान अब तक का सबसे अधिक 14.4 डिग्री और 23.2 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा कि शिमला का रात का तापमान कल से 2.4 डिग्री कम था लेकिन सामान्य से आठ डिग्री अधिक था। कुल्लू में भुंतर हवाईअड्डे पर तापमान 10.2, कल्पा (किन्नौर) 4.4, धर्मशाला (कांगड़ा) 8.2, ऊना 12.2, नाहन (सिरमौर) 13.5, केलांग 0.4, . सोलन 7.6, 11 मनाली 8.8, कांगड़ा 13, मंडी 10.2, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 11.7, चंबा 11.7 1 डलहौजी 10, जुबेरहट्टी एयरपोर्ट 12.5, कुफरी 9 और नारकंडा 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने बताया कि मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-003) रविवार को धुंडी के पास हिमस्खलन की वजह से बंद रहने के बाद दारचा तक चौपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया। दारचा ओ शिंकुला के बीच अभी भी हिमपात हुआ है। पांगी-किल्लार राजमार्ग (एसएच-26) भी हिमस्खलन के कारण बंद है। काजा रोड (एनएच – 505) ग्रेफू से काजा तक बंद है और सुमडो से लोसार तक चौपहिया वाहनों के लिए खुला है।
विभाग ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बर्फबारी की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *