गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में तापमान में आई गिरावट

कड़ाके की ठंड जारी

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश में जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार को तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस कम होने के कारण घाटी में कड़ाके ठंड जारी है। यहां तापमान में गिरावट आने से मौसम की सबसे ठंडी रात का अहसास किया गया और पहलगाम घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।
मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्र नौ दिसंबर से ताजा पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होने के आसार हैं। मैदानी इलाकों और निचले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं जबकि मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने के अनुमान हैं। उन्होंने बताया कि यहां आठ दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
विभाग ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार को फिर से सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात -2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था। कश्मीर घाटी के शालीमार, फोरशोर रोड और श्रीनगर के अन्य हिस्सों में धुंध के साथ घना कोहरा छाया रहा। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में मामूली सुधार हुआ लेकिन आज न्यूनतम तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले -4.6 डिग्री नीचे था।
उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में आज न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया और श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर काजीगुंड में भी न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण कश्मीर के कुकरनाग में -1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान -2.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *