गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

श्रीनगर में पारा शून्य से 4.8 डिग्री नीचे उतरा, कड़ाके की सर्दी

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चले जाने के बीच कश्मीर घाटी में कड़ाके की ठंड जारी है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पहलगाम और कोनिबल रविवार को क्रमश शून्य से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे। कश्मीर घाटी में शुष्क मौसम के कारण अपेक्षाकृत गर्म दिन और ठंडी रातें हो रही हैं। आगामी 25-26 जनवरी तक आमतौर पर बादल छाए रहने और अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात होने के आसार हैं। इसके बाद 27-31 जनवरी तक आम तौर पर बादल छाये रहने और छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा या हिमपात होने का अनुमान है।
श्रीनगर में रविवार को सामान्य तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दिन के दौरान श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में गर्मी जैसी मौसम की स्थिति बनी रही, क्योंकि सर्दियों के सबसे कठोर हिस्से “चिलिया कलां” के बीच लोगों को पार्कों और प्रतिष्ठित डल झील के किनारे धूप सेंकते देखा गया। बीते दिन श्रीनगर का अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य 6.4 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में एक दिन पहले के तापमान शून्य से कम 4.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोकरनाग में पिछली रात के शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गुलमर्ग में पिछली रात के शून्य से कम 4.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 5.0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। कुपवाड़ा में पिछले दिन के शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम के मुकाबले न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *