गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में अगले तीन दिनों तक तापमान में आएगी गिरावट

हैदराबाद : तेलंगाना के अलग-अलग जिलों में 26 नवंबर से 28 नवंबर तक न्यूनतम तापमान सामान्य से 02 से 03 डिग्री सेल्सियस कम रहने के आसार हैं। यहां मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को आदिलाबाद जिले में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस और मेडक में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एजेंसी के अनुसार, शनिवार से अगले बुधवार तक राज्य में मौसम शुष्क रहने के अनुमान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *