गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

स्कूल वैन का ‘रेडिएटर’ फटने से दस बच्चे झुलसे

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र के कुण्डा टोला गांव के समीप आज सुबह एक स्कूल वैन का ‘रेडिएटर’ फटने से उसमें सवार दस बच्चे झुलस गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह स्कूल वैन बच्चों को घर से लेकर स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में कुण्डा टोला गांव के पास बस का ‘रेडिएटर’ अचानक फट गया।

इसके चलते ‘रेडिएटर’ से निकले गर्म पानी से दस बच्चे झुलस गए। हादसे में वैन के आगे बैठे बच्चे ज्यादातर हताहत हुए हैं। घायल बच्चों को जयसिंहनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत सामान्य बतायी जा रही है। घटना के बाद स्कूल वैन का चालक मौके पर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *