गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

माहौल खराब करने के आरोप में दस लोग गिरफ्तार

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को श्रीनगर में ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के बाहर शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश करने के आरोप में दस लोगों को गिरफ्तार किया। श्रीनगर पुलिस ने एक्स पर लिखा, “शुक्रवार की नमाज के बाद जामिया मस्जिद के बाहर शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश करने के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि जनता से अनुरोध है कि वे ऐसे कृत्यों में शामिल न हों अन्यथा कानून को अपना काम करना पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि कश्मीरी अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा निरस्त होने के बाद ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में पहला उपदेश दिया। जिन्हें चार साल से अधिक समय तक नजरबंदी के बाद रिहा किया गया। जामिया मस्जिद श्रीनगर के अंदर एक तनावपूर्ण माहौल था। कथित तौर पर मस्जिद के बाहर लोगों के एक समूह द्वारा शुक्रवार और अलगाववाद समर्थक नारे भी लगाए गए। शुक्रवार की नमाज के समापन के बाद, अधिकारियों ने कहा कि जामिया मस्जिद श्रीनगर में सामूहिक प्रार्थना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *