गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बजरी माफियाओं का आतंक, पुलिस वाहन को किया क्षतिग्रस्त

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में मंगलवार को बजरी माफियाओं ने एक बार फिर आमने सामने की मुठभेड़ में फायरिंग कर पुलिस को बैकफुट पर धकेल उसकी एक सरकारी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने बताया है कि हैडकांस्टेबल महेन्द्र सिंह एवं पुलिस जाप्ता द्वारा घाटोली पर बदमाशान की चौकिंग हेतु नाकाबंदी के दौरान दोपहर चम्बल बजरी की खाली ट्रॉलियों के साथ करीब 8-10 ट्रैक्टर जिन पर करीब 20-25 व्यक्ति बैठे हुए रुपबास की तरफ से आए जो नाकाबंदी को देख कर पुलिस पर पत्थर फेंकने लगे। जिससे सरकारी गाडी का दाहिनी तरफ का शीशा टूट गया।
ट्रैक्टर चालकों द्वारा पुलिस पर कट्टे से दो फायर किये गए। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा भी दो हवाई फायर किये गये। पुलिस पार्टी द्वारा उक्त ट्रैक्टर चालकों की घेराबंदी कर गांवों में पुलिस मित्रों को सूचना देकर इनका रास्ता रोकने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बजरी माफिया का अवैध कट्टा टैक्टर से नीचे गिर पड़ा। सभी बजरी तस्कर हड़बड़ी में ट्रैक्टरों को दौड़ाकर उत्तरप्रदेश की सीमा में घुस गये जिनका पीछा किया और उत्तरप्रदेश पुलिस को नाकाबंदी हेतु सूचित किया किन्तु गांवों के उबड़-खाबड़ रास्तों से बजरी माफिया भाग गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *