गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बांदीपोरा में आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने बांदीपोरा जिले में आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विस्फोटक और गोलाबारुद बरामद किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बांदीपोरा के अलोसा क्षेत्र में आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में एक विशेष सूचना पर पुलिस, 26 असम राइफल्स और तीसरी बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा संयुक्त रूप से कैनाल रोड अलोसा के पास एक विशेष चौकी स्थापित की गई थी। जांच के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े एक आतंकवादी को पकड़ा।
पुलिस ने कहा कि आतंकवादी की पहचान आलू बांदीपोरा निवासी जमशेद अहमद भट के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि उसके कब्जे से एक चीनी ग्रेनेड और 12 जिंदा एके -47 राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए गए। इस मामले में बांदीपोरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *