श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने गुरुवार को अनंतनाग जिले में एक आतंकवादी सहयोगी को गिरफ्तार कर उसके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षाबल और पुलिस ने फैजल अहमद वागे को हुतमारा क्रॉसिंग पर चौकी के पास से भागने का प्रयास करने के बाद पकड़ लिया। सुरक्षाबलों के उस पर गोली चलाने से पहले ही वह काबू में आ गया। उसके पास से एक पिस्तौल और गोला बारूद बरामद किया गया है।
अनंतनाग में आतंकवादी सहयोगी गिरफ्तार
