गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर मुठभेड़ में आतंकवादी भागे

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के परिगाम इलाके में सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आतंकवादी भाग खड़े हुए।
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सुरक्षाबलों को परिगाम इलाके में रविवार शाम को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जिसके बाद, उनके उस स्थान पर पहुंचते ही आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की।
सुरक्षा बलों ने अंधेरा अधिक होने जाने की वजह से ऑपरेशन रोक दिया था। अगले दिन तड़के ही सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान फिर से शुरू कर दिया और घेराबंदी बढ़ा दी। आतंकवादियों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन लगाए गए। सोमवार को इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने संभवतः अंधेरे का फायदा उठाकर, धान के विशाल खेत के रास्ते भागने में सफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *