गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कठुआ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले के बिलावर तहसील में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बिलावर के कोग (मंडली) गांव में सुरक्षा बलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल बशीर अहमद आतंकवादी को मार गिराने के दौरान शहीद हो गए। प्रवक्ता ने बताया कि उन्होंने आतंकवादी पर गोलियां चलाई और गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए।
अन्य घायल पुलिसकर्मी सुखबीर, उपाधीक्षक (डिप्टी एसपी)अभियान और सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) नियाज अहमद की हालत स्थिर है और उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जम्मू क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आनंद जैन,और जम्मू क्षेत्र के उप महानिरीक्ष शिव शर्मा मौके पर मौजूद हैं और अभियान की निगरानी कर रहे हैं। प्रवक्ता ने कहा, “दूसरे आतंकवादी की तलाश के लिए अभियान अभी भी जारी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *