जम्मू कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने आम नागरिक को अपने निशाने पर लिया है. कुलगाम के हाई स्कूल गोपालपोरा इलाके में रंजनी बाला नाम की एक महिला शिक्षिका पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में उसे काफी गोलियां लगी हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि आतंकियों ने स्कूल में घुसकर महिला को गोली मारी। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस और सुरक्षाबल स्थिति पर नजर बनाए हुए है। यह कोई पहला मौका नही है जब इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है इससे पहले भी कई बार आतंकियों के द्वारा लोगों को चुन-चुन कर निशाना बनाया गया है।
