गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस विधायक के निर्वाचन मामले में गवाही हुई पूरी

नैनीताल : उत्तराखंड के लोहाघाट के कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर गवाही पूरी हो गयी है। अदालत अब इस पर चार अप्रैल को अंतिम सुनवाई करेगी। वर्ष 2022 में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पूरण सिंह फर्त्याल कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह से मात खा गए थे। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने श्री सिंह के निर्वाचन को चुनाव याचिका के माध्यम से चुनौती दे दी।
कांग्रेस विधायक पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के उल्लंघन का आरोप है। याचिका में चुनाव निरस्त करने की मांग करते हुए कहा गया कि कांग्रेस विधायक ने अपने शपथपत्र में तथ्यों को छिपाया है और शपथपत्र नामांकन के कई दिन बाद जमा किया है।
इस मामले में सभी पक्षकारों की गवाही पूरी हो चुकी है। सबसे अंत में लोहाघाट की तत्कालीन सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी की पीठ में अंतिम गवाही दी। अब अदालत चार अप्रैल को इस मामले में अंतिम सुनवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *