गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वर्ल्ड फूड इंडिया में टेट्रा पैक देगा इनोवेटिव खाद्य एवं पेय पदार्थों का सॉल्युशन

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में तीन नंवबर से आयोजित हो रहे वर्ल्ड फूड इंडिया के दूसरे संस्करण में खाद्य एवं पेय उद्योग में अग्रणी एंड-टू-एंड सॉल्युशन्स प्रदाता टेट्रा पैक इनोवेटिव खाद्य एवं पेय पदार्थाें का सॉल्युशन प्रदर्शित करने जा रहा है। कंपनी ने आज यहां कहा कि भारत में अपनी 35 से ज्यादा वर्षों की कामयाबी का प्रदर्शन करने के लिए वह तैयार है। कंपनी न सिर्फ फूड और प्रोसेसिंग सॉल्युशन्स में अपने नवीनतम नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए तैयार है बल्कि निरंतरता और पर्यावरण पूरक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर भी जोर दे रही है।
इस वैश्विक कार्यक्रम में 81 देशों के 1,000 से ज्यादा खरीददार और 950 प्रदर्शक शामिल होंगे, जिससे फूड प्रोसेंसिंग सेक्टर में अग्रणी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में निवेश और व्यापार दोनों को बढ़ावा मिलेगा। टेट्रा पैक की प्रस्तुति का एक मुख्य आकर्षण यह होगा कि इसके नवीनतम नवाचार, टेट्रा रिकार्ट की पहचान कराई जाएगी, जो पारंपरिक कैन और ग्लास जार का एक अभूतपूर्व व पर्यावरण पूरक विकल्प है।

टेट्रा रिकार्ट प्यूरी, सॉस, फल और रेडी टू ईट भोजन जैसे दाल मखनी, राजमा, सूप आदि विभिन्न शेल्फ-स्टेबल खाद्य पदार्थों के लिए एक कुशल, फ्यूचर-रेडी पैकेजिंग सॉल्युशन के रूप में काम करता है। खास बात यह है कि यह अनूठा पैकेजिंग सॉल्युशन बहुत कम कार्बन उत्सर्जन का दावा करता है, जो स्टील कैन्स और ग्लास जार की तुलना में 81 प्रतिशत कम हो सकता है। इसके साथ ही उत्पादन, वितरण और अपशिष्ट प्रबंधन के विभिन्न चरणों के दौरान ऊर्जा खपत भी 40 प्रतिशत कम होगी।
टेट्रा रिकार्ट के अलावा टेट्रा पैक ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदों को देखते हुए अपने विविधतापूर्ण पैकेजिंग पोर्टफोलियो का प्रदर्शन करेगा ताकि बगैर प्रीजर्वेटिव्ज और रेफ्रिजिरेशन के खाद्य पदार्थों को देश भर में सुरक्षित रूप से पहुंचाया जा सके। इसके साथ ही कंपनी हम्मस, क्रीम चीज, रेडी मील्स, टोमेटो केचप और लजीज मिठाइयों जैसे विभिन्न तैयार खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण में भी अपनी क्षमताएं साबित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *