गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ठाकरे ने चुनाव में ‘चोरों’ को खत्म करने का लिया संकल्प

मुंबई : उद्धव ठाकरे ने यहां शनिवार को भारत चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए इसे केंद्र का ‘गुलाम’ करार दिया और ‘चोरों’ को खत्म करने की कसम खाई, जिन्हें शिवसेना का मूल नाम और प्रतीक ‘धनुष-बाण’ दिया गया।
ठाकरे ने अपने निवास मातोश्री के बाहर मुबंई और राज्य भर से आए समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा “ इन चोरों ने बालासाहेब ठाकरे की पार्टी का नाम और प्रतीक चुराया है। यह आज महाशिवरात्रि और शिवाजी जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ है। लेकिन मेरे सैनिक मेरे साथ है और हम तब तक आराम नहीं करेंगे जब तब इन चोरों को चुनाव में हरा नहीं देते। ”
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग सहित सभी संस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुलाम बन गए हैं, लेकिन वह बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को कभी भी खत्म नहीं कर सकते हैं। शिवसेना का नाम और चिन्ह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को दे दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ईसीआई भी श्री मोदी के गुलामों की तरह व्यवहार कर रहा हैं लेकिन महाराष्ट्र के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि वास्तविक कौन है।
इससे पहले ईसीआई के शुक्रवार के आदेश के बाद भविष्य की रणनीति तय करने के लिए शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेता, सांसद, विधायक, एमएलसी और अन्य एक बैठक के लिए एकत्र हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *