गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फूंस के मकान में लगी आग

बालक की मौत, बालिका घायल

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले थाना रामगांव क्षेत्र के नेवादा गांव में शुक्रवार को फूंस के मकान में लगी आग की चपेट में आकर तीन साल के बालक की झुलसकर मौत हो गई जबकि उनकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना रामगांव अंतर्गत ग्राम नेवादा निवासी राम कुमार लोध का फूंस का घर बना हुआ है। करीब 11 बजे जिसमें अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर मे राम कुमार का तीन वर्ष का बेटा अतीश और बेटी पूजा (5) मौजूद थी। परिवार के अन्य लोग खेत गए थे।
पूजा ने बाहर भागकर जान बचाई। उसी समय उसे भाई के मकान में होने की याद आई। उसने भाई को बचाने का प्रयास किया, जिससे वह झुलस गई। वह तीन वर्षीय भाई को वह नहीं बचा सकी और अतीश की आग में जलकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन व माता पिता रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि बालक की आग में जलने से मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *