सीहोर : मध्यप्रदेश के सीहाेर जिले में आज पुलिस ने दस हजार रूपये के इनाम घोषित फरार आरोपी सरपंच हेसराज मीना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी सरपंच हेमराज मीणा ने 27 अगस्त को एक महिला क़ो एक वाहन से उतार कर अपहरण कर लिया था। उसके बाद आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। घटना को अन्जाम देने के बाद से आरोपी हेमराज मीना (सरपंच) फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये 10 हजार रूपये इनाम उद्घोषणा किया था। पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया।
