दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के मड़ियादो में एक धार्मिक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के मड़ियादो इलाके में शासकीय गर्ल्स हॉस्टल के पास स्थित एक धार्मिक स्थल पर आज सुबह स्थानीय लोग जल चढ़ाने गए। तभी प्रतिमा क्षतिग्रस्त पायी गयी। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है।
मड़ियाडो थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली कि कुछ अज्ञात लोगों ने इलाके के सरकारी गर्ल्स हॉस्टल के पास स्थित एक धार्मिक स्थल पर पत्थर फेंका, जिससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गयी। उन्होंने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गयी है और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी के लिए पूछताछ की गई। घटना के बाद मौके पर काफी संख्या में लोग भी जमा हो गए।
पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास के बाद 6 घंटे में ही शासकीय गर्ल हॉस्टल के पीछे रहने वाले रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
धार्मिक प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वाला आरोपी गिरफ्तार
